CG News: ग्रामीण विकास के लिए बड़े निवेश, वन मंत्री केदार कश्यप ने नारायणपुर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया
CG News: वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि, सरकार का उद्देश्य दूरस्थ गांवों तक सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाकर ग्रामीण जीवन को सरल बनाना है, उन्होंने भरोसा जताया कि, करोड़ों रुपये के इन विकास कार्यों से किसानों को बेहतर सिंचाई व्यवस्था, सुगम आवागमन और सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में नई पहचान मिलेगी.
सालेमेटा क्षेत्र में विकास कार्यों की नई शुरुआत
वन मंत्री ने सालेमेटा क्षेत्र में लगभग 6276.65 लाख रुपये की परियोजनाओं का भूमिपूजन किया, इसमें सबसे बड़ा कार्य जल संसाधन विभाग द्वारा कोसारटेडा परियोजना की मुख्य नहर के 24 किमी जीर्णोद्धार का है, जिसकी लागत 4132.58 लाख रुपये है, इसके अतिरिक्त, कोरारटेडा नाला पर एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 402.59 लाख रुपये, खंडसरा क्षेत्र में गिरलकोना एनीकट सह सौर उद्वहन सिंचाई के लिए 423.68 लाख रुपये, मुण्डागुड़ा और सोलगुड़ा में विभिन्न योजनाओं के लिए क्रमश: 421.35 और 422.41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए.
सालेमेटा में भानपुरी सिंचाई कॉलोनी में सड़क, नाली, बाउंड्रीवाल, पानी टंकी, पाइपलाइन और क्रीड़ा परिसर निर्माण के लिए 350.75 लाख रुपये, पीएमजीएसवाई अंतर्गत सड़क निर्माण के लिए 98.29 लाख रुपये और छोटे पुल निर्माण के लिए 4.50 लाख, 9 लाख और 11.50 लाख रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए.
घोटिया क्षेत्र में 320.12 लाख रुपये के विकास कार्य
दूसरे चरण में घोटिया में कुल 320.12 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया, इसमें गुनपुर के पास नारंगी नदी पर तटरक्षण कार्य के लिए 298.62 लाख रुपये, हाई स्कूल के पास पुलिया निर्माण के लिए 9 लाख रुपये स्वीकृत किए गए,
इसके अलावा, गुड़ीपारा और तिरथा में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिए पांच-पांच लाख रुपये और ग्राम पंचायत गुरिया में पानी टैंकर वितरण के लिए 2.50 लाख रुपये निर्धारित किए गए, इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मंडावी, संतोष बघेल, जिला पंचायत सदस्य निर्देश दिवान सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे.



