CG News: क्वाल आई टेक्नोलॉजी ने एआई मशीन से तेज़, पारदर्शी और वैज्ञानिक गुणवत्ता जांच की शुरुआत की
CG News: भिलाई की डीप-टेक कंपनी क्वाल आई टेक्नोलॉजी ने एआई आधारित 360 डिग्री ऑटोमेटिक असेसिंग मशीन विकसित की है, यह मशीन कुछ ही मिनटों में हर दाने का सूक्ष्म विश्लेषण कर विस्तृत डिजिटल रिपोर्ट उपलब्ध कराती है, कंपनी का दावा है कि, यह तकनीक गुणवत्ता परीक्षण को तेज़, पारदर्शी और पूरी तरह वैज्ञानिक बनाएगी.

कैसे काम करती है मशीन ?
• मशीन में लगे हाई-रेजोल्यूशन कैमरे हर दाने की 360 डिग्री तस्वीर लेते हैं,
• आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सॉफ्टवेयर इन तस्वीरों की तुलना हजारों पूर्व-फीड किए गए नमूनों के डेटा से करता है,
• सिस्टम को अच्छे, टूटे, खराब और अधिक नमी वाले दानों की पहचान के लिए प्रशिक्षित किया गया है,
• जांच पूरी होने पर मशीन टूटे दानों का प्रतिशत, खराब दानों की संख्या, कचरे की मात्रा और नमी स्तर जैसी जानकारी डिजिटल रिपोर्ट में दिखाती है.
मैन्युअल जांच की तुलना में फायदे
• वर्तमान में अधिकांश खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता जांच मैन्युअल तरीके से होती है,
• मैन्युअल जांच में समय अधिक लगता है, परिणामों में एकरूपता नहीं रहती और विवाद की स्थिति बन सकती है,
• नई एआई मशीन मानवीय त्रुटि को खत्म कर हर बार समान मानकों पर जांच संभव बनाती है.
किसानों और व्यापारियों के लिए लाभ
• किसानों को लंबे इंतजार से राहत मिलेगी और उन्हें स्पष्ट डिजिटल रिपोर्ट प्राप्त होगी,
• मंडियों, मिलर्स और व्यापारियों को गुणवत्ता की सटीक जानकारी मिलेगी,
• अंतरराष्ट्रीय बाजार में निर्यात के लिए वैज्ञानिक और प्रमाणित जांच सुनिश्चित होगी.
पायलट और विकास
• मशीन को दो वर्ष के शोध और विकास के बाद तैयार किया गया,
• तकनीकी टीम में सौरभ श्रीवास्तव, पुष्कर वर्मा, कृष्णा राठी, कमल देवकी और शिवा शामिल रहे,
• मशीन का पेटेंट प्रकाशित हो चुका है और विभिन्न सरकारी व निजी संस्थानों के साथ लागू करने की चर्चा जारी है



