CG News: उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद बिलासपुर में टेलीफोन एक्सचेंज मार्ग के लिए राशि स्वीकृत
CG News: टेलीफोन एक्सचेंज पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 5.11 करोड़ रुपए की राशि राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है, इस राशि से 3.29 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा, उपमुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद प्रमुख अभियंता को परिपत्र जारी किया गया है.

निर्माण कार्य में गुणवत्ता और सामग्री पर कड़ी निगरानी
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री और संपूर्ण कार्य की उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए, उन्होंने चेतावनी दी कि, किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
निर्माण कार्य समय पर पूरा और मितव्ययी तरीके से
लोक निर्माण विभाग ने प्रमुख अभियंता को निर्देश दिए हैं कि, कार्य की निविदा निर्धारित समय-सीमा में पूरी की जाए, निर्माण कार्य के अनुमान और निष्पादन में मितव्ययिता सुनिश्चित की जाए, निर्माण एजेंसी से अनुबंधित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने को कहा गया है.
समय-सीमा वृद्धि पर नियम
विभाग ने स्पष्ट किया कि, कार्य पूर्ण करने के लिए अनावश्यक समय-सीमा वृद्धि बर्दाश्त नहीं की जाएगी, केवल अपरिहार्य और नियंत्रण से बाहर के वैध कारणों के आधार पर ही सक्षम अधिकारी द्वारा समय-सीमा में वृद्धि की जा सकेगी.



