CG News: छत्तीसगढ़ में फाइनल वोटर लिस्ट जारी, मतदाताओं की कुल संख्या 1.87 करोड़ से अधिक
CG News: छत्तीसगढ़ में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है, इसके अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल मतदाताओं की संख्या 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 हो गई है, ड्राफ्ट प्रकाशन के बाद 2 लाख 34 हजार 994 नए मतदाता सूची में जुड़े हैं.

रायपुर, कोरबा और दुर्ग में अधिक बदलाव
अंतिम सूची में कुल 1 लाख 8 हजार 807 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, इसमें मृतक, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं, सबसे ज्यादा नाम रायपुर में 30 हजार, कोरबा में 15 हजार और दुर्ग में 7 हजार मतदाताओं के हटाए गए, वहीं दुर्ग जिले में सबसे ज्यादा 30 हजार नए मतदाता जुड़े हैं, जबकि रायपुर में सिर्फ 521 नए नाम जुड़े.
BLO द्वारा किया गया व्यापक सर्वेक्षण
SIR अभियान में 27,196 BLO ने घर-घर जाकर गणना फॉर्म वितरित किए, मृतक, स्थायी रूप से स्थानांतरित और डुप्लीकेट नामों की पहचान कर सूची अपडेट की गई, इस दौरान लगभग 1.84 करोड़ मतदाताओं के फॉर्म का डिजिटलीकरण किया गया.

समय पर आवेदन और सुधार प्रक्रिया पूरी
23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए दावे-आपत्तियां ली गईं, सभी आवेदनों का निराकरण 14 फरवरी 2026 तक कर दिया गया, जिन मतदाताओं के फॉर्म नहीं मिले, उनकी सूची आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई.
राजनीतिक दलों को सूची उपलब्ध
राज्य के प्रत्येक जिले में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अंतिम मतदाता सूची की दो प्रतियां (फोटोयुक्त प्रिंट और बिना फोटो सॉफ्ट कॉपी) निशुल्क प्रदान की गई, SIR के दौरान प्राप्त नवीनतम फोटो भी सूची में अपडेट किए गए.
चार महीने तक राज्यव्यापी मिशन मोड अभियान
27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक राज्य के 33 जिलों में अभियान चला, जिला निर्वाचन अधिकारी, BLO, सहायक अधिकारी और एजेंट्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया गया, मतदाता अपने नाम की जांच मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की वेबसाइट और जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर कर सकते हैं.




