CG News: गुवाहटी में 87वें सीआरपीएफ दिवस पर 65वीं बटालियन को नक्सल विरोधी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया
CG News: 87वें सीआरपीएफ दिवस समारोह के अवसर पर 65वीं बटालियन को छत्तीसगढ़ में प्रभावी एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाने के लिए बेस्ट ऑपरेशन बटालियन अवार्ड से सम्मानित किया गया, सम्मेलन कंपनी कमांडेड राधे श्याम सिंह ने यह अवार्ड ग्रहण किया, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बटालियन की सराहना करते हुए कहा कि, नक्सल मुक्त भारत के अटल संकल्प को पूरा करने में 65वीं बटालियन की अहम भूमिका रही है.

नक्सल विरोधी अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन
प्रदेश में मौजूद 7 कम्पनियों में से 5 नक्सल प्रभावित गरियाबंद में तैनात हैं, कुल्हाड़ीघाट, छिन्दौला, ओड़ और बिन्द्रानवागढ़ जैसे क्षेत्रों में चलाए गए ऑपरेशन में 2 सीसी मेंबर समेत 28 कुख्यात नक्सली मारे गए, वहीं 29 नक्सलियों ने सटीक सूचना और रणनीति के चलते आत्मसमर्पण किया.

नक्सल मुक्त जिला बनने की दिशा में योगदान
गरियाबंद को नक्सल मुक्त जिला बनाने में 65वीं बटालियन की भूमिका अहम रही, बटालियन की रणनीति और परिचालन क्षमता ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थायी शांति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
वीरता, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक
राधे श्याम सिंह ने कहा कि, यह सम्मान बटालियन की असाधारण परिचालन क्षमता, प्रभावी नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है, उन्होंने जवानों को हौंसला देते हुए कहा कि, भविष्य में भी इसी वीरता, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन करें.




