CG News: माओवाद को बड़ा झटका: तेलंगाना में माओवाद के वरिष्ठ कमांडर देवजी का आत्मसमर्पण
CG News: तेलंगाना से मिली बड़ी खबर के अनुसार माओवादी संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के वरिष्ठ कमांडर देवजी ने 18 माओवादियों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया है, देवजी संगठन के वर्तमान सबसे बड़े कमांडर थे और उनका आत्मसमर्पण माओवादी नेटवर्क के लिए रणनीतिक एवं मनोवैज्ञानिक दोनों तरह का बड़ा झटका माना जा रहा है.

फोर्स के लगातार बढ़ते दबाव के चलते हताशा
लंबे समय से सघन सुरक्षा ऑपरेशन, नेटवर्क पर चोट और बढ़ती घेराबंदी के कारण माओवादी नेतृत्व के भीतर हताशा की स्थिति बनी हुई थी, देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का आत्मसमर्पण संगठन की कमजोरी को उजागर करता है.
मुख्य धारा से जुड़ाव और पुनर्वास की व्यवस्था
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, देवजी बसव राजू के न्यूट्रलाइज होने के बाद बड़ा कमांडर था, उन्होंने बताया कि, कुछ नाम और शेष हैं, जिन्हें मुख्यधारा से जोड़ने और पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है, बैंक की राशि, शादी-विवाह और खेती के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं.
आत्मसमर्पण करने वाले शीर्ष कमांडर
1. सुजाता उर्फ कल्पना उर्फ पोथुला पद्मावती – CCM, 13.09.25, हैदराबाद, तेलंगाना
2. मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ भूपति – PBM/CCM, 14.10.25, गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
3. सतीश उर्फ रूपेश उर्फ टक्कलपल्ली वासुदेव राव – CCM, 17.10.25, जगदलपुर, छत्तीसगढ़
4. पुलुरी प्रसाद राव उर्फ चंद्रन्ना – CCM, 29.10.25, हैदराबाद, तेलंगाना
5. रामदर मज्जी उर्फ सोमा – CCM, 08.12.25, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़
6. देवजी उर्फ तिरुपति – पोलित ब्यूरो CCM, 22.02.26, तेलंगाना
माओवादी संगठन पर बड़ा असर
देवजी जैसे शीर्ष कमांडर का आत्मसमर्पण माओवादी नेटवर्क की रणनीतिक कमजोरी को दर्शाता है और सुरक्षा बलों की कार्यवाही की प्रभावशीलता को भी दिखाता है, सरकार और प्रशासन मुख्यधारा में लौटने वाले माओवादी सदस्यों के पुनर्वास और रोजगार सुनिश्चित करने पर भी ध्यान दे रहे हैं.




