CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्मदिवस बगिया में उत्साह और जनस्नेह के साथ मनाया गया
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में उत्साह, आत्मीयता और पारिवारिक स्नेह के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया, मुख्यमंत्री ने अपने गृहग्राम पहुंचते ही अपनी माताजी श्रीमती जसमनी देवी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया.

ग्रामवासियों ने दिया आभार और स्नेह
मुख्यमंत्री साय के जन्मदिवस पर बधाई और शुभकामनाएँ देने वालों का दिनभर तांता लगा रहा, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं, मुख्यमंत्री ने सभी के स्नेह और स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया.

राम सदन में श्रद्धापूर्वक आयोजन
मुख्यमंत्री, उनकी माताजी, धर्मपत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने बगिया स्थित श्री राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा का श्रवण किया, इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.
युवा खिलाड़ियों को मिला प्रोत्साहन
शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को मुख्यमंत्री ने 15 क्रिकेट किट प्रदान की, उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करने की शुभकामनाएँ दी.
पारंपरिक परिधान में पहाड़ी कोरवा समाज ने दी बधाई
बगीचा से आए पहाड़ी कोरवा समाज के सदस्य पारंपरिक वेशभूषा और तीर-धनुष के साथ मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देने पहुंचे, मुख्यमंत्री ने उनके साथ आत्मीय संवाद किया और क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी ली, विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार राय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उम्मेद सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.



