CG News: CG सीएम ने बगिया में बच्चों के संग मनाया जन्मदिवस, संवेदनशीलता और सादगी की मिसाल
CG News:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपना 62वां जन्मदिवस किसी भव्य समारोह में नहीं, बल्कि बगिया स्थित बालक आश्रम के बच्चों के बीच सादगी और आत्मीयता के साथ मनाकर इस दिन को खास बना दिया।
बच्चो से सवांद किया
मुख्यमंत्री बगिया हेलीपैड के समीप स्थित बालक आश्रम पहुंचे, जहां बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और लंबे समय तक उनसे बातचीत की। जैसे ही मुख्यमंत्री आश्रम परिसर में पहुंचे, बच्चों के चेहरों पर खुशी की चमक साफ दिखाई दी। वे उत्साह से उनके आसपास एकत्र हो गए और उनसे खुलकर संवाद करने लगे।
बच्चों के बीच दिखी सादगी और अपनापन
मुख्यमंत्री ने हर बच्चे से स्नेहपूर्वक हालचाल पूछा। उनके सहज और संवेदनशील व्यवहार ने बच्चों का दिल जीत लिया। वातावरण में औपचारिकता नहीं, बल्कि अपनापन और मुस्कान थी। बच्चों के साथ बैठकर समय बिताना, उन्हें अपने हाथों से केक और चॉकलेट देना—यह दृश्य सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।
शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य का संदेश
मुख्यमंत्री ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से वे अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं। बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं।
गरिमामय उपस्थिति
इस खास अवसर पर विधायक गोमती साय, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस यशस्वी मौर्य, भरत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री का यह जन्मदिवस समारोह केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संवेदनशील नेतृत्व की झलक बन गया—जहां सत्ता की गरिमा के साथ मानवीय सरोकार भी बराबरी से दिखाई दिए।


