CG News: बलौदाबाजार जिले में 87 स्वास्थ्य पदों पर भर्ती, 28 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन
CG News: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 87 संविदा पदों पर भर्ती निकली है। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, स्टाफ नर्स सहित कई पद शामिल हैं। स्थानीय अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 तक स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक से आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
कई पदों पर निकली भर्ती
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (17), नर्सिंग ऑफिसर (4), स्टाफ नर्स (36), एएनएम (2), काउंसलर (2), सपोर्ट स्टाफ (3), जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट (6), लैब असिस्टेंट (2), साइकोलॉजिस्ट (5) सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, लैब टेक्नीशियन, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (डेटा), फीडिंग डिमांस्ट्रेटर, अटेंडेंट, कुक-कम-केयरटेकर और सिक्योरिटी गार्ड के एक-एक पद भी शामिल हैं।
केवल स्थानीय अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन
इन संविदा पदों के लिए छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन निर्धारित प्रपत्र में भरकर कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़) को भेजना होगा।
डाक से भेजना होगा आवेदन
आवेदन पत्र 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आवेदन मान्य नहीं होंगे। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रारूप जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://balodabazar.gov.in/ पर उपलब्ध है।



