CG News: बस्तर में रायपुर-हैदराबाद हवाई कनेक्टिविटी की वापसी, एलायंस एयर फिर से शुरू करेगी रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद फ्लाइट
CG News: बस्तर क्षेत्र के यात्रियों के लिए एलायंस एयर समर सीजन शेड्यूल में रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद रूट पर अपनी उड़ान सेवा फिर से शुरू करने जा रही है, यह सेवा 28 मार्च से शुरू होने की संभावना है और हफ्ते में तीन दिन संचालित होगी, इस फ्लाइट के संचालन से बस्तर के लोगों को राजधानी रायपुर और हैदराबाद के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और चिकित्सा जैसी सुविधाओं में आसानी होगी.

क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम के तहत उड़ान
यह सेवा उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी स्कीम (UDAN) के तहत संचालित होगी, जिसका उद्देश्य दुर्गम और कम विकसित क्षेत्रों में हवाई संपर्क बढ़ाना है, बस्तर जैसे आदिवासी बहुल इलाके में यह सेवा स्थानीय लोगों के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है.
पहले क्यों बंद हुई थी फ्लाइट ?
एलायंस एयर की यह फ्लाइट पहले भी इसी रूट पर चल रही थी, लेकिन अगस्त 2024 में इसे बंद कर दिया गया था, मुख्य कारण थे,
• स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी का समाप्त होना
• कम यात्रियों (लो ऑक्यूपेंसी) की संख्या
• परिचालन लागत अधिक होना
उस समय इस फैसले से यात्रियों में निराशा थी क्योंकि बस्तर से रायपुर और हैदराबाद की कनेक्टिविटी सीमित हो गई थी.
हफ्ते में तीन दिन मिलेगी सुविधा
जानकारी के अनुसार, फ्लाइट का संभावित शेड्यूल हफ्ते में तीन दिन होगा, संभवतः सोमवार, बुधवार और शुक्रवार, यह शेड्यूल मार्च से अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा, सटीक टाइमिंग और बुकिंग जानकारी जल्द ही एलायंस एयर की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, बुकिंग मार्च महीने से शुरू होने की संभावना है और इसका औपचारिक ऐलान भी मार्च में ही किया जाएगा, बस्तर क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी की यह वापसी यात्रियों के लिए सुविधा और अवसर दोनों लाएगी, व्यापार, पर्यटन और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के साथ स्थानीय लोगों का जीवन और अधिक सुगम होगा.



