CG News: विश्व रेडियो दिवस पर सीएम साय ने की बड़ी घोषणा, अंबिकापुर और सरायपाली में लगेंगे नए ट्रांसमीटर
CG News: विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस कार्यक्रम में विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, उन्होंने कहा कि, सूचना क्रांति और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में भी रेडियो अपनी विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच के कारण आज भी मजबूत माध्यम बना हुआ है, मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि, प्रदेश में रेडियो कवरेज बढ़ाने के लिए अंबिकापुर और सरायपाली में दो नए ट्रांसमीटर लगाए जाएंगे, इससे दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रसारण की पहुंच और बेहतर होगी.

आकाशवाणी की विश्वसनीय पहचान
मुख्यमंत्री ने कहा कि, आकाशवाणी देश का सबसे भरोसेमंद संचार माध्यम है, उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी के छह स्टेशन संचालित हैं और रायपुर से विविध भारती सेवा का प्रसारण हो रहा है, उन्होंने यह भी कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के लिए रेडियो को माध्यम चुना, जो इसकी ताकत और प्रभाव का प्रमाण है.
‘रेडियो और एआई’ पर विशेष जोर
इस वर्ष का विषय ‘रेडियो और एआई’ रखा गया, मुख्यमंत्री ने कहा कि, एआई की मदद से कंटेंट को और अधिक सटीक, तेज और प्रभावी बनाया जा सकता है, मौसम पूर्वानुमान, कृषि सलाह, स्वास्थ्य और आपातकालीन सूचनाएं अधिक तेजी से लोगों तक पहुंचाई जा सकेंगी, उन्होंने बताया नवा रायपुर में देश का पहला एआई डेटा सेंटर पार्क स्थापित किया जा रहा है, जो डिजिटल भविष्य की दिशा में बड़ा कदम है.
स्थानीय भाषाओं से बढ़ा जुड़ाव
कार्यक्रम में बताया गया कि, आकाशवाणी रायपुर छत्तीसगढ़ी, गोंडी और हल्बी भाषाओं में प्रसारण कर रहा है, जिससे आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत जुड़ाव बना है, यूनेस्को के क्षेत्रीय सलाहकार हज़्ज़ाज़ मा’अली ने भी रेडियो को दुनिया का सबसे विश्वसनीय माध्यम बताया और एआई के साथ इसके भविष्य को उज्ज्वल बताया, कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे, अंत में मुख्यमंत्री ने कहा कि, रेडियो की विश्वसनीयता और एआई की गति मिलकर जनसेवा को और सशक्त बनाएंगी.




