CG News: जगदलपुर रेललाइन दोहरीकरण तेज, जीएम ने लिया दोहरीकरण कार्य का जायजा
CG News: ईस्ट कोस्ट रेलवे के महाप्रबंधक परमेश्वर फंकवाल ने शुक्रवार को जगदलपुर–किरंदुल–कोत्तावलसा रेललाइन के दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया, उन्होंने जगदलपुर रेलवे स्टेशन और डिलमिली क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की, अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि, सभी कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं, जीएम ने कहा कि, केके रूट पर लाइन दोहरीकरण से रेल यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम बनेगा, इससे ट्रेनों की आवाजाही बढ़ेगी और यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी.
![]()
अमृत स्टेशन योजना के तहत विकास
अमृत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन पर कई सुधार कार्य किए जा रहे हैं, प्लेटफॉर्म का उन्नयन, आधुनिक प्रतीक्षालय, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश और स्टेशन का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता में है, स्टेशन परिसर में विकसित ग्रीन लॉन और गार्डन के साथ बस्तर की ट्राइबल आर्ट को विशेष आकर्षण बनाया जा रहा है, ताकि यात्रियों को स्थानीय संस्कृति की झलक मिल सके.
भूमि और स्वीकृतियों के बाद तेज हुआ काम
भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृतियों से जुड़े मुद्दे सुलझने के बाद दोहरीकरण कार्य ने गति पकड़ ली है, जीएम ने कहा कि, बस्तर क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत किया जाएगा, यह परियोजना पूरी होने के बाद क्षेत्र में परिवहन सुविधा बेहतर होगी और विकास को नई दिशा मिलेगी.




