CG News: अरपा महोत्सव और जीपीएम जिले के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिए 100 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अरपा महोत्सव और गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के छठवें स्थापना दिवस के अवसर पर जिले को लगभग 100 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी, उन्होंने कहा कि, जिले के समन्वित और संतुलित विकास के लिए सरकार हर संभव प्रयास करेगी, इस अवसर पर मुख्यमंत्री बस सेवा योजना में जीपीएम जिले को शामिल करने के साथ ही कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं.

केवची मार्ग से पर्यटन को बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने पेंड्रारोड से अमरकंटक तक 19 किलोमीटर सड़क निर्माण की घोषणा की, जिससे आवागमन सुगम होगा, साथ ही केवची मार्ग के निर्माण से जिले में पर्यटन को नई दिशा मिलेगी, उन्होंने नगर पंचायत मरवाही में उच्च विश्राम गृह, जिला मुख्यालय में भव्य ऑडिटोरियम और समदलई पर्यटन स्थल पर स्टॉप डैम निर्माण की भी घोषणा की.

स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत 300 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया, उन्होंने बताया कि, पूरे प्रदेश में आज 6,414 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया, इस योजना का उद्देश्य बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करना है, कार्यक्रम में हितग्राहियों को चेक, सामग्री वितरण के साथ ही 435 किसानों को स्वामित्व योजना के तहत पट्टा भी प्रदान किया गया.
पर्यटन संभावनाओं पर दृष्टि
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास कार्यों पर आधारित बुकलेट का विमोचन किया, साथ ही जिले की पर्यटन संभावनाओं और दो वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गई, कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची, अटल श्रीवास्तव, अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे.




