CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ, लोकसंस्कृति और मनोरंजन का भव्य संगम
CG News: छत्तीसगढ़ के शिमला और छोटा तिब्बत के नाम से प्रसिद्ध हिल स्टेशन मैनपाट में 13 से 15 फरवरी तक मैनपाट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, इसका आयोजन राज्य शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है, शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल करेंगे.
संगीत और नृत्य का सांस्कृतिक संगम
महोत्सव में लोकगीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा,
• 13 फरवरी: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी, और ओडिशा का प्रसिद्ध छऊ नृत्य,
• 14 फरवरी: छत्तीसगढ़ की लोक गायिका अलका चंद्राकर और इंडियन आइडल फेम वैशाली रायकवार।
• 15 फरवरी: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर, कत्थक नृत्यांगना ज्योतिश्री वैष्णव और गायक आयुष नामदेव।
साथ ही, स्थानीय कलाकारों और स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी.
विकास प्रदर्शनी और एडवेंचर गतिविधियां
महोत्सव स्थल पर विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जा रही है, जहां स्थानीय उत्पादों जैसे ताऊ और तिब्बती हस्तशिल्प का प्रदर्शन होगा, पर्यटकों के लिए बोटिंग, साहसिक खेल और पारंपरिक दंगल जैसी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, फूड ज़ोन में सरगुजा के पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया जा सकेगा.
मैनपाट के प्रमुख आकर्षण
मैनपाट, अंबिकापुर मुख्यालय से लगभग 75 किमी दूर और समुद्र तल से 3,781 फीट की ऊंचाई पर स्थित है, प्रमुख आकर्षण हैं
• थाकपो शेडुप्लिंग मठ – बड़ा तिब्बती समुदाय
• जलजली – म्यूजिकल लैंड, हिलती जमीन
• उल्टा पानी – पानी की रहस्यमयी बहाव दिशा
• टाइगर पॉइंट, मछली पॉइंट, मेहता पॉइंट, सरभंजा जलप्रपात – दर्शनीय स्थल,
मैनपाट महोत्सव पर्यटकों के लिए मनोरंजन, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों का संपूर्ण अनुभव लेकर आएगा, जो छत्तीसगढ़ के पर्यटन को नई पहचान देगा.




