CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की छठवीं वर्षगांठ पर स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जीपीएम जिले की स्थापना की छठवीं वर्षगांठ के अवसर पर जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी सौगात दी, उन्होंने जिला अस्पताल के नवीन भवन का निर्माण कार्य शुरू किया, यह अत्याधुनिक अस्पताल लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा और इसमें 100 बिस्तर उपलब्ध होंगे, नए अस्पताल से जिले के नागरिकों को बेहतर, सुलभ और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद है, कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक प्रणव मरपच्ची ने की.
स्वस्थ समाज ही समृद्ध राज्य की नींव
मुख्यमंत्री ने कहा कि, जीपीएम जिले में नए अस्पताल भवन का निर्माण स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देगा, टीबी मुक्त और बाल विवाह मुक्त पंचायतों का उदाहरण बताते हुए उन्होंने कहा कि, जब शासन और समाज मिलकर काम करते हैं, तो बड़े सामाजिक बदलाव संभव हैं, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, छत्तीसगढ़ को रोगमुक्त, सुरक्षित और सशक्त बनाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है.

पंचायतों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने जिले की 52 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त और 71 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त घोषित किया, इन पंचायतों के सरपंचों को प्रशस्ति पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया, बाल विवाह मुक्त पंचायतों में पिछले दो वर्षों में एक भी बाल विवाह का मामला सामने नहीं आया, वहीं टीबी मुक्त पंचायतों में दो–तीन वर्षों से कोई नया प्रकरण दर्ज नहीं हुआ, यह सफलता जनजागरूकता, स्वास्थ्य विभाग और पंचायतों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है.
फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को गति
मुख्यमंत्री ने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत तीन प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क दवा सेवन के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव की जानकारी दी जाएगी.




