CG News: मीसाबंदियों से मिले CM साय, लोकतंत्र के रक्षकों को किया नमन
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौरेला के मंगली बाजार क्षेत्र में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले मीसाबंदियों और उनके परिजनों से भेंट की, उन्होंने मीसाबंदी कोमलचन्द जैन और शिव कुमार सोनी के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया और आपातकाल के दौर में उनके संघर्ष की गाथाएं गंभीरता से सुनीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि, मीसाबंदी लोकतंत्र के सच्चे रक्षक हैं, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने अधिकारों और मूल्यों की रक्षा की.

सम्मान और सुविधाओं की जानकारी साझा की
मुख्यमंत्री ने मीसाबंदियों से संवाद करते हुए राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सम्मान राशि और अन्य सुविधाओं की जानकारी दी, उन्होंने भरोसा दिलाया कि, सरकार उनके सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा उनके योगदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा, इस दौरान मीसाबंदियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, सरकार से मिल रहा सम्मान उनके संघर्ष की सच्ची पहचान है.

प्रदेश की खुशहाली की कामना की
गौरेला प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्राचीन हनुमान मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, उन्होंने भगवान हनुमान से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की तथा मंदिर परिसर में आयोजित हवन कार्यक्रम में भाग लिया.
योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशल-क्षेम जाना, उन्होंने कहा कि, प्रदेश की समृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है और सभी वर्गों के कल्याण हेतु जनहितकारी योजनाएं प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं.



