CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने युवा संवाद में दिया प्रेरक संदेश, युवाओं को बताया सफलता का सूत्र और मोदी सरकार की उपलब्धियां
CG News: बलौदा बाजार में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इतिहास पुरुष बताते हुए कहा कि, आने वाले समय में विकसित भारत की चर्चा होती रहेगी, तो लोग पीएम मोदी को याद करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी की युवाओं के लिए पहल
ओपी चौधरी ने युवाओं को केंद्र सरकार के बजट और रोजगार-उन्मुख योजनाओं के बारे में जानकारी दी, उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ सरकारी नौकरी ही नहीं दिलवा रहे, बल्कि रोजगार-मूलक प्रशिक्षण और स्टार्टअप की दिशा में युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं, इसके सकारात्मक परिणाम आज सामने आ रहे हैं.

लक्ष्य निर्धारण और सफलता का मंत्र
अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि, सबसे पहले लक्ष्य तय करें, और फिर जीवन में आने वाली कठिनाइयों को जीतने का अवसर समझें, उन्होंने कहा कि, यदि जीवन में अभाव है तो उसे भाव में बदलकर पूरी निष्ठा और लगन से लक्ष्य पाने का प्रयास करें, सफलता जरूर मिलेगी.
भ्रष्टाचार पर निशाना
ओपी चौधरी ने पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार पर पिछली सरकार को कटाक्ष किया और कहा कि, जो उस समय गुनाहगार थे, वे आज जेल में हैं, उन्होंने युवाओं के सवालों का जवाब भी दिया और कहा कि, उनकी मांगों को भविष्य में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा.
युवा कार्यकर्ताओं का उत्साह
कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने कहा कि, वित्त मंत्री ओपी चौधरी हमारे आइडल हैं, उनका उद्बोधन प्रेरक और उत्साहवर्धक था, उन्होंने बताया कि, कठिनाइयों से जुझकर ही सफलता पाई जा सकती है, इससे पहले, वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बलौदा बाजार पहुंचने पर भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, भाटापारा के पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर दीपक सोनी, एसपी भावना गुप्ता सहित हजारों युवा मौजूद थे.


