CG News: जगदलपुर प्रवास के बाद रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय, बस्तर पंडूम और नक्सलवाद पर केंद्र-संयुक्त प्रयासों की जानकारी दी
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जगदलपुर प्रवास के बाद रायपुर लौट आए, इस दौरान उन्होंने बस्तर पंडूम के सफल आयोजन और नक्सलवाद को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता पर विस्तार से बात की.
54 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
सीएम साय ने बताया कि, पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बस्तर पंडूम का भव्य आयोजन हुआ, इसका शुभारंभ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया, जबकि समापन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया, इस बार पिछले वर्ष की तुलना में अधिक लोग शामिल हुए, कुल 54 हजार से अधिक लोगों ने सहभागिता की, सीएम साय ने कहा कि, बस्तर के लोग नक्सलवाद से मुक्ति चाहते हैं और विकास की मुख्यधारा में जुड़ना चाहते हैं, इतनी बड़ी सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि, बस्तर बदलाव की राह पर आगे बढ़ रहा है.
तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहे अमित शाह
मुख्यमंत्री ने बताया कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिन तक छत्तीसगढ़ में रहे, इस दौरान नक्सलवाद को लेकर अहम बैठक आयोजित की गई, बैठक में नक्सल प्रभावित राज्यों के डीजीपी भी शामिल हुए, सीएम साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नक्सलवाद समाप्त करने का संकल्प स्पष्ट है, बैठक में इस दिशा में गहन चर्चा हुई और यह संकल्प निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा.
जॉइंट टास्क फोर्स का गठन
नक्सलवाद पर पड़ोसी राज्यों से सहयोग को लेकर सीएम साय ने बताया कि, गृह मंत्री के मार्गदर्शन में जॉइंट टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जिसमें सभी राज्यों का सहयोग मिल रहा है, सीएम ने कहा कि, अमित शाह ने नक्सलियों से आत्मसमर्पण की अपील दोहराई है, ताकि वे मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जीवन जी सकें और विकास की प्रक्रिया में भागीदार बन सकें.


