CG News: छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट को नई गति, मुख्यमंत्री से रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन ने की मुलाकात
CG News: छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने कल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की, प्रतिनिधिमंडल ने राज्य सरकार द्वारा जमीन की गाइडलाइन दरों का पुनर्मूल्यांकन और उसमें रियायत देने के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गजमाला पहनाकर सम्मानित किया गया.
रियल एस्टेट क्षेत्र और आम नागरिकों को राहत
एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि, इस निर्णय से रियल एस्टेट क्षेत्र में नई गति आएगी और आम नागरिकों को भी लाभ मिलेगा, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, राज्य सरकार जनता के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, भूमि गाइडलाइन दरों में संशोधन करते हुए यह सुनिश्चित किया गया है कि, इससे आम नागरिकों, किसानों और व्यवसायियों सहित सभी वर्गों को सहूलियत मिले, उन्होंने कहा कि, नई गाइडलाइन दरें राज्य के आर्थिक विकास को भी गति देंगी.
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य
इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र आहूजा के साथ दीपक रहेजा, राजीव अग्रवाल, विजय पिंजानी, अजय अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, मुलकराज शर्मा, रजत चाबड़ा, विलास सुतार, विनोद छितिजा, विजय मोटवानी, सनी सेवलानी और गौरव खेतपाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.



