CG News: शासकीय विद्यालय संस्कार और सामाजिक सद्भावना के केंद्र हैं – शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव
CG News: छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन के तत्वावधान में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर के प्रेक्षागृह में भव्य शैक्षिक संगोष्ठी और अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव थे और अध्यक्षता अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. शैलेंद्र पटेल उपस्थित रहे.
शासकीय विद्यालय समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं
मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि, शासकीय विद्यालय बच्चों में संस्कार, समानता और सामाजिक सद्भावना का केंद्र हैं, यहाँ गरीब और अमीर, सभी समाज वर्ग के बच्चे एक साथ शिक्षा प्राप्त करते हैं, उन्होंने चिंता जताई कि, संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद नामांकन में गिरावट देखी जा रही है, इसके साथ ही उन्होंने पदोन्नति प्रक्रिया और शिक्षकों की जायज़ मांगों पर समयबद्ध निर्णय जारी रखने का आश्वासन दिया.

अनुशासन और निष्ठा से कार्य करने का आह्वान
समारोह के अध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि समय के साथ शिक्षक समाज में सम्मान में बदलाव आया है, उन्होंने सभी शिक्षकों और प्राचार्यों से समय के प्रति पाबंद रहकर निष्ठा से अपने दायित्वों का पालन करने का आग्रह किया, कार्यक्रम में दूर-दराज जिलों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष प्राचार्य उपस्थित थे, आयोजन का संचालन शिरीष तिवारी ने किया और आभार प्रदर्शन श्याम कुमार वर्मा द्वारा किया गया.

मुख्यमंत्री का अभिनंदन रायपुर उत्तर में
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने घोषणा की कि, मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह रायपुर उत्तर में आयोजित होगा, क्योंकि राष्ट्रीय स्तर के कारण वे सम्मेलन में उपस्थित नहीं हो सके, विशिष्ट अतिथि डॉ. शैलेंद्र पटेल ने कहा कि, पदोन्नति के बाद भी प्राचार्यों को कम से कम दो कालखंड पढ़ाना चाहिए, ताकि वे शिक्षा से जुड़े रहें.
2800 पदोन्नत प्राचार्यों का अभिनंदन
प्रांत संयोजक अनिल शुक्ला ने बताया कि, पिछले छह महीनों में 2800 प्राचार्यों सहित लगभग 10,000 शिक्षकों की पदोन्नति पारदर्शिता के साथ की गई, उन्होंने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया, छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन को फर्म्स एवं सोसाइटी अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत किया गया, और अनिल शुक्ला को पुनः प्रांतीय संयोजक चुना गया.
मानसिक स्वास्थ्य और जागरूकता टेलीफिल्म का प्रदर्शन
शैक्षिक संगोष्ठी में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा छात्रों के मानसिक दबाव और अवसाद पर व्याख्यान और जागरूकता टेलीफिल्म का प्रदर्शन किया गया, प्रिंसिपल एसोसिएशन के नौ सूत्रीय मांग पत्र का वाचन राकेश शर्मा ने किया, अतिथियों को शाल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया.




