CG News: छत्तीसगढ़ में वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का राज्य स्तरीय शुभारंभ, केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम
CG News: भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह का 2026 में ग्यारहवाँ संस्करण 9 से 13 फरवरी तक मनाया जा रहा है, इसका उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षित और पारदर्शी बैंकिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, इस वर्ष की थीम केवाईसी – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम है, जो ग्राहकों को बैंकिंग प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, भरोसेमंद सेवा और वित्तीय अनुशासन के प्रति जागरूक करने पर केंद्रित है.
रायपुर में राज्य स्तरीय शुभारंभ
छत्तीसगढ़ में FLW 2026 का राज्य स्तरीय उद्घाटन रायपुर में किया गया, इस अवसर पर केवाईसी की मूल अवधारणा, केंद्रीय केवाईसी रजिस्ट्री और खाता स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित चार जागरूकता पोस्टर जारी किए गए, इन पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि, अद्यतन केवाईसी न केवल वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करता है, बल्कि धोखाधड़ी रोकने में भी मदद करता है.

मल्टीमीडिया जागरूकता अभियान
वित्तीय साक्षरता सप्ताह के तहत RBI द्वारा विषय-आधारित मल्टीमीडिया अभियान भी संचालित किया जाएगा, बैंकों को निर्देशित किया गया है कि, वे केवाईसी, सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय अनुशासन के विषय में अपने ग्राहकों को व्यापक रूप से जागरूक करें.
समाज के हर वर्ग तक संदेश
RBI का रायपुर क्षेत्रीय कार्यालय पूरे राज्य में विभिन्न वर्गों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगा, जिसमें शामिल हैं,
• वरिष्ठ नागरिक
• स्वयं सहायता समूह
• ग्राम स्तर के उद्यमी
• व्यावसायिक संवाददाता
• पुलिस अधिकारी
• कॉलेज छात्र
इस पहल का उद्देश्य सुरक्षित बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता का संदेश प्रभावी रूप से समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना है.
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख अधिकारी
इस अवसर पर उपस्थित थे,
• श्रीमती रीनी अजित, क्षेत्रीय निदेशक, RBI, छत्तीसगढ़
• ध्रुव गुप्ता (IPS), पुलिस महानिरीक्षक
• RBI, NABARD, MSME मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी
• छत्तीसगढ़ शासन के संस्थागत वित्त संचालनालय के अधिकारी
• विभिन्न बैंकों के नियंत्रक और राज्य एवं केंद्र सरकार के अन्य अधिकारी
नागरिकों के लिए संदेश
केवाईसी और वित्तीय अनुशासन अपनाकर नागरिक
• सुरक्षित बैंकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं,
• धोखाधड़ी और वित्तीय जोखिम से बच सकते हैं,
• पारदर्शी और भरोसेमंद बैंकिंग सेवा का लाभ उठा सकते हैं,
इस वित्तीय साक्षरता सप्ताह के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार और RBI डिजिटल और सुरक्षित बैंकिंग के प्रति नागरिकों को जागरूक करने में निरंतर प्रयासरत हैं.




