CG News: छत्तीसगढ़ में डिजिटल राजस्व सेवाएँ अब सिर्फ एक क्लिक दूर, भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सेवा का राज्यव्यापी शुभारंभ
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाने के लिए दो अभिनव पहल का शुभारंभ किया गया, 10 फरवरी 2026 को राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा का औपचारिक राज्यव्यापी शुभारंभ किया,
ये दोनों पहलें नागरिक-केंद्रित प्रशासन, पारदर्शिता और तेज़ सेवा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं, अब नागरिकों को राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी, और सेवाएँ घर बैठे ही उपलब्ध होंगी.

भुइयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा
भुइयां चैटबॉट सेवा के माध्यम से नागरिक अपने मोबाइल फोन पर ही विभिन्न राजस्व सेवाओं की जानकारी और सुविधा प्राप्त कर सकते हैं, इसमें शामिल हैं,
• भूमि संबंधी जानकारी
• राजस्व न्यायालय से संबंधित जानकारी
• आधार नंबर और मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा
• किसान किताब और नामांतरण हेतु आवेदन
नागरिक इस सेवा का लाभ लेने के लिए 7289056060 नंबर को सेव कर व्हाट्सऐप पर संदेश भेज सकते हैं, चैटबॉट तुरंत आवश्यक जानकारी और सेवाएँ उपलब्ध कराएगा.
पूर्ण रूप से ऑनलाइन और पारदर्शी प्रक्रिया
ऑटो-डाइवर्ज़न सेवा भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से ऑनलाइन और पारदर्शी बनाती है, इस सुविधा के तहत,
• नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं,
• शुल्क और प्रीमियम की गणना स्वचालित होगी,
• छह आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड करने होंगे,
• आवेदन सीधे संबंधित अधिकारी के पास परीक्षण के लिए जाएगा,
• अधिकारी 15 दिनों में निर्णय लेंगे; यदि नहीं, तो डिम्ड डाइवर्ज़न प्रमाणपत्र स्वतः जारी
इस सुविधा से नागरिकों को समय की बचत और कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलेगी.
लाभ और नागरिक सुविधा
इन डिजिटल पहलों के माध्यम से
• सेवाएँ तेज़, पारदर्शी और भरोसेमंद होंगी,
• भूमि उपयोग परिवर्तन में समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी,
• ऑनलाइन भुगतान और डिम्ड डाइवर्ज़न जैसी सुविधाओं से नागरिकों को राहत मिलेगी,
• डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा और छत्तीसगढ़ सशक्त, नागरिक-अनुकूल और तकनीकी रूप से सक्षम राज्य बनेगा.
CM साय ने व्यक्त की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, तकनीक के माध्यम से शासन को सीधे नागरिकों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है, भुइयां चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सेवाएँ समय, संसाधन और श्रम की बचत कर पारदर्शिता सुनिश्चित करेंगी,
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि, ऑटो-डाइवर्ज़न प्रणाली से भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया स्पष्ट समय-सीमा में पूरी होगी और नागरिकों को त्वरित राहत मिलेगी,
राजस्व सचिव श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि, इस पहल के माध्यम से नागरिकों को सेवाओं तक तेज़ और भरोसेमंद पहुँच मिलेगी, डिजिटल प्रक्रियाएँ प्रशासन को कुशल और जवाबदेह बनाएंगी.




