CG News: रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, मीडिया प्रतिनिधियों से किया संवाद
CG News: केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री माननीय मनोहर लाल 08 फरवरी रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के दौरे रहे, अपने प्रवास के दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित किया.
न्यू सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की यह प्रेसवार्ता रायपुर के सिविल लाइन क्षेत्र स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित की गई थी, कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

दोपहर 12:30 बजे से प्रेसवार्ता आयोजित
प्रेसवार्ता का आयोजन दोपहर 12:30 बजे से किया गया, इस दौरान केंद्रीय मंत्री शहरी विकास, आवास योजनाओं, बुनियादी ढांचे और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की.
आवास एवं शहरी विकास योजनाओं पर फोकस
प्रेसवार्ता में प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी अधोसंरचना विकास, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं और छत्तीसगढ़ में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की गई.
मीडिया प्रतिनिधियों को सादर आमंत्रण
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री मीडिया के सवालों के जवाब भी दिया, इससे राज्य में चल रही विकास योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने आने की उम्मीद है, इस प्रेसवार्ता में प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े सभी पत्रकारों और संवाददाताओं को कवरेज हेतु सादर आमंत्रित किया गया था.
कार्यक्रम विवरण
स्थान: न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन स्थित कन्वेंशन हॉल, रायपुर
समय: दोपहर 12:30 बजे
तिथि: 08 फरवरी (रविवार)




