CG News: राज्य में सड़क और पुल निर्माण को मिली रफ्तार, लोक निर्माण विभाग ने करोड़ों के प्रोजेक्ट्स को दी स्वीकृति
CG News: छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को तेज गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है, विभाग ने 13 महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए 299 करोड़ रुपये की निविदा को मंजूरी दी है, वहीं 10 नई सड़कों के निर्माण और उन्नयन के लिए 116 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है, उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री अरुण साव की स्वीकृति के बाद इन परियोजनाओं के आदेश जारी कर दिए गए हैं.

रायपुर और बलौदाबाजार में प्रमुख परियोजनाएं
रायपुर जिले में फरफौदा-गुखेरा और चंदखुरी-जावा-मोंहदी मार्ग के चौड़ीकरण और मजबूतीकरण कार्यों को मंजूरी दी गई है, वहीं बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में मुंबई-हावड़ा रेलवे लाइन पर रिंगनी लेवल क्रॉसिंग के स्थान पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए बड़ी राशि स्वीकृत की गई है, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित और सुगम होगा, नारायणपुर जिले के पल्ली-छोटेडोंगर-ओरछा मार्ग पर सीमेंट-कांक्रीट सड़क और पुलियों के निर्माण से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी आवागमन की सुविधा बेहतर होगी और स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.
गुणवत्ता पर सख्त निगरानी
डिप्टी सीएम अरुण साव ने निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि, कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा, परियोजनाओं की निगरानी प्रमुख अभियंता कार्यालय सहित विभिन्न संभागों के मुख्य अभियंता कार्यालयों द्वारा सीधे की जाएगी, ताकि सभी निर्माण कार्य तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा सकें.


