CG News: प्रदेश 12 से 17 फरवरी तक संभाग स्तरीय रोजगार मेले, निजी क्षेत्र की बड़ी कंपनियों में नौकरी पाने का सीधा अवसर
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा मंच प्रदान कर रही है, राज्य सरकार द्वारा 12 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक संभाग स्तरीय रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, इसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार दिलाना है.

जानें कब कहाँ लगेगा मेला?
रोजगार मेलों का आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संभागवार किया जाएगा, कार्यक्रम इस प्रकार है,
• 12 और 13 फरवरी: बिलासपुर संभाग
• 14 और 15 फरवरी: दुर्ग संभाग
• 16 और 17 फरवरी: सरगुजा एवं बस्तर संभाग
इन तिथियों पर संबंधित संभाग मुख्यालयों में युवाओं का जमावड़ा लगेगा.
प्रतिष्ठित कंपनियों में सीधी भर्ती का मौका
इन मेलों में प्रदेश और देश की कई प्रतिष्ठित निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेंगे और योग्य उम्मीदवारों का चयन कर उन्हें तत्काल ऑफर लेटर या चयन की जानकारी देंगे, यह प्रक्रिया पारदर्शी और त्वरित होगी, जिससे युवाओं को भटकना नहीं पड़ेगा.
घर बैठे करें ऑनलाइन पंजीयन
भीड़ और असुविधा से बचने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है, इच्छुक अभ्यर्थी ई-रोजगार पोर्टल या ‘छत्तीसगढ़ रोजगार मोबाइल एप’ के माध्यम से अपना पंजीयन और आवेदन कर सकते हैं, पोर्टल पर पंजीकृत उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता और सुगमता मिलेगी.
सुशासन और रोजगार पर सरकार का फोकस
राज्य सरकार की यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, संभाग स्तरीय मेलों के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को भी बड़े कॉर्पोरेट घरानों से जुड़ने का अवसर मिलेगा, प्रशासन ने सभी संभागों में आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली हैं ताकि युवाओं को एक बेहतर माहौल मिल सके.




