CG News: छत्तीसगढ़ में भारतीय रेलवे का बड़ा कदम, 2026-27 के लिए 7,470 करोड़ का बजट, नई रेल परियोजनाओं का विस्तार
CG News: भारतीय रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ को 7,470 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया है, इस राशि का उपयोग रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार, माल ढुलाई क्षमता के विस्तार और रेल सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए किया जाएगा.
राज्य में चल रही प्रमुख रेल परियोजनाएं
1. बिलासपुर–झारसुगुड़ा चौथी लाइन परियोजना
• लंबाई: 206 किलोमीटर
• लागत: ₹2,135.34 करोड़
• प्रगति: 175 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण
• लाभ: परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि

2. बिलासपुर–नागपुर रेल खंड चौथी लाइन
• बिलासपुर से गोंदिया तक विभिन्न पैचों में चौथी लाइन का निर्माण प्रगति पर
3. दल्लीराझरा–रावघाट नई रेल लाइन
• लंबाई: 95 किलोमीटर
• लागत: ₹16,275.56 करोड़
• प्रगति: 77.35 किलोमीटर नई लाइन पूरी
• महत्व: दुर्गम एवं आदिवासी क्षेत्रों को जोड़ना
4. खरसिया–नया रायपुर–परमालकसा नई रेल लाइन
• लंबाई: 278 किलोमीटर
• अनुमानित लागत: ₹7,854 करोड़
• महत्व: राजधानी क्षेत्र और औद्योगिक गतिविधियों को बेहतर कनेक्टिविटी
5. सरदेगा–भालूमाड़ा नई रेल लाइन
• लंबाई: 37.24 किलोमीटर
• लागत: ₹1,282 करोड़
• लाभ: क्षेत्रीय संपर्क मजबूत, खनिज परिवहन सुगम
6. रावघाट–जगदलपुर नई रेल लाइन
• लंबाई: 140 किलोमीटर
• लागत: ₹3,513 करोड़
• महत्व: बस्तर अंचल का सामाजिक एवं आर्थिक विकास
यात्री सुविधाओं और आधुनिक रेल सेवाएं
• अमृत स्टेशन योजना: छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास
• वंदे भारत एक्सप्रेस: बिलासपुर–नागपुर और दुर्ग–विशाखापट्टनम
• अमृत भारत एक्सप्रेस: ब्रह्मपुर (ओडिशा) – उधना (सूरत, गुजरात)
• उद्देश्य: तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल यात्रा
रेल नेटवर्क का समग्र विकास
• पिछले 10-11 वर्षों में: नई पटरियों का निर्माण, संपूर्ण विद्युतीकरण
• 170 फ्लाईओवर और अंडरपास का निर्माण
• कुल स्वीकृत परियोजनाएं: 1,083, जिनमें से 845 प्रगति पर
• परिणाम: सुरक्षित, आधुनिक और भविष्य-सक्षम रेल नेटवर्क
राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास में योगदान
इन परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ का औद्योगिक विकास, व्यापारिक गतिविधियां और समग्र आर्थिक प्रगति तेजी से बढ़ेगी, रेल कनेक्टिविटी से दुर्गम और पिछड़े क्षेत्रों तक सुगम परिवहन और विकास की दिशा में भी मदद मिलेगी.



