CG News: होली 2026: छत्तीसगढ़-बिहार रूट पर 2 स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत
CG News: होली 2026 के आते ही यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बड़ा निर्णय लिया है, छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत देने के लिए गोंदिया–छपरा रूट पर 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया गया है, इस फैसले से रायपुर, दुर्ग और अन्य प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को आसानी होगी.

दो होली स्पेशल ट्रेनें और उनका शेड्यूल
1. गाड़ी संख्या 08863/08864 – गोंदिया से छपरा और वापस,
o गाड़ी 08863 गोंदिया से 01 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे रवाना होगी और 03 मार्च को सुबह 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी.
o वापसी गाड़ी 08864 03 मार्च 2026 को सुबह 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर 04 मार्च को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.
2. गाड़ी संख्या 08865/08866 – गोंदिया से छपरा और वापस,
o गाड़ी 08865 02 मार्च 2026 को शाम 5:00 बजे गोंदिया से रवाना होकर 04 मार्च को 00:45 बजे छपरा पहुंचेगी.
o वापसी गाड़ी 08866 04 मार्च को सुबह 4:45 बजे छपरा से रवाना होकर 05 मार्च को 11:00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि, दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव और समय-सारणी समान ही रहेगा.
प्रमुख स्टेशनों और समय-सारणी
गाड़ी 08863/08864 के प्रमुख स्टेशनों में शामिल हैं,
गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनंदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, केराकत, ओड़िहार, गाजीपुर, बलिया, रेवती, बकुलहा, छपरा.
यात्रियों के लिए सुविधा और राहत
इस कदम से होली के दौरान भारी भीड़ और लंबी लाइन से बचाव होगा, यात्रियों को अब छत्तीसगढ़ से बिहार जाने में सुविधा, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिलेगी, रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि, वे टिकट समय पर बुक कर लें और यात्रा के दौरान सभी सुरक्षा नियमों का पालन करें.




