CG News: छत्तीसगढ़ में रजिस्ट्री सेवाओं को आसान बनाने बड़े फैसले, सीएम साय ने चार नए उप-पंजीयक कार्यालय खोलने की दी मंजूरी
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के तीन जिलों में चार नए उप-पंजीयक कार्यालय खोलने की मंजूरी दी है, ये कार्यालय निम्नलिखित स्थानों पर स्थापित होंगे,
• भखारा: जिला धमतरी
• लवन: तहसील मुख्यालय, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
• सकरी: जिला बिलासपुर
• राजकिशोर नगर: जिला बिलासपुर
इन नए कार्यालयों के खुलने से नागरिकों को अब जिला मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

समय और धन की होगी बचत
नए कार्यालयों के खुलने से संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी, अब तक लोग छोटे पंजीयन कार्य के लिए दूरस्थ जिला मुख्यालय तक जाते थे, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता था, नए केंद्रों से पंजीयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और जिला मुख्यालयों में भीड़ से भी मुक्ति मिलेगी.

सुशासन की दिशा में सशक्त कदम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस निर्णय को सुशासन का हिस्सा बताया, उन्होंने कहा, हमारी सरकार का उद्देश्य शासन की सेवाओं को नागरिकों के दरवाजे तक पहुँचाना है, नए कार्यालयों की स्वीकृति से प्रशासनिक प्रक्रियाओं में गति आएगी और आमजन को कार्यालयों की दौड़-भाग से राहत मिलेगी.
पंजीयन विभाग के 10 हाई-टेक सुधार
वित्त एवं वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि, इन नए कार्यालयों में पंजीयन विभाग द्वारा शुरू किए गए 10 हाई-टेक सुधार लागू होंगे, प्रमुख सेवाएँ इस प्रकार हैं,
• घर बैठे रजिस्ट्री: ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग और प्रक्रिया की सुविधा
• ऑटो डीड जनरेशन: दस्तावेज़ों की स्वचालित तैयारी
• स्वतः नामांतरण: पंजीयन के साथ नामांतरण प्रक्रिया
• WhatsApp और डिजीलॉकर: डिजिटल दस्तावेज़ और WhatsApp सेवा
• कैशलेस पेमेंट: सुरक्षित और पारदर्शी भुगतान
मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि, आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन और ऑनलाइन सर्च जैसी सुविधाओं से धोखाधड़ी की संभावना समाप्त होगी.




