CG News: छत्तीसगढ़ में तकनीक आधारित धान खरीदी, भरोसे और लाभ का नया युग
CG News: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए भरोसे और सम्मान का आधार बनी है। 3100 रुपये समर्थन मूल्य, त्वरित भुगतान और पारदर्शी प्रणाली से 25 लाख से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिला है।
डिजिटल धान खरीदी से मजबूत हुआ किसानों का भरोसा
धान का कटोरा कहलाने वाले छत्तीसगढ़ में धान केवल फसल नहीं बल्कि किसानों की आजीविका, परंपरा और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में लागू तकनीक आधारित डिजिटल धान खरीदी व्यवस्था ने किसानों के विश्वास को नई मजबूती दी है। यह व्यवस्था अब केवल प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसान सम्मान और सुशासन का प्रतीक बन चुकी है।

3100 रुपये समर्थन मूल्य और रिकॉर्ड खरीदी
राज्य सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल के ऐतिहासिक समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदी की नीति लागू की है। इससे किसानों को उनकी पूरी उपज का सुरक्षित और लाभकारी मूल्य मिला है। 31 जनवरी 2026 तक प्रभावी इस व्यवस्था से 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है। प्रदेश में 27 लाख से अधिक किसानों का पंजीकरण हुआ, जबकि “टोकन तुंहर हाथ” डिजिटल प्रणाली के जरिए 92 प्रतिशत से अधिक धान खरीदी पूरी की जा चुकी है। अब तक 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की ऐतिहासिक खरीदी दर्ज की गई है।
सुविधा और त्वरित भुगतान
डिजिटल कांटे, ऑनलाइन पंजीयन, बायोमेट्रिक सत्यापन और एग्रीस्टैक पोर्टल के माध्यम से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी है। बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर भुगतान सीधे किसानों के बैंक खातों में दो दिनों के भीतर सुनिश्चित किया गया। उपार्जन केंद्रों पर बैठने, पेयजल, छाया जैसी सुविधाओं से किसानों को सम्मानजनक अनुभव मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सतत मार्गदर्शन और निगरानी से यह व्यवस्था देश के लिए एक मॉडल बनकर उभरी है, जिससे किसान सशक्त और राज्य आर्थिक रूप से मजबूत हो रहा है।



