CG News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया समाप्त, लेकिन किसानों की समस्याएं बनी हुईं, मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा बयान
CG News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ा बयान दिया, सीएम ने कहा कि, प्रदेश में लगभग ढाई महीने तक धान खरीदी चली और सरकार ने हर प्रयास किया कि हर किसान का धान खरीदा जा सके,
उन्होंने बताया कि, इस खरीदी सत्र में लगभग 140 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी गई है, जो सरकार के प्रयासों को दर्शाता है, साथ ही उन्होंने कहा कि, किसानों से जुड़ी समस्याओं का डेटा एकत्र किया जा रहा है और आवश्यकता पड़ने पर सरकार उचित कदम उठाएगी.
खरीदी खत्म, किसानों की समस्या जारी
हालांकि धान खरीदी का सीजन समाप्त हो चुका है, कई किसान अब भी अपना धान नहीं बेच पाए हैं, रायपुर और आसपास के जिलों में सैकड़ों किसान ऐसे हैं, और राज्यभर में इस संख्या को लाखों में बताया जा रहा है.
सरकार का जवाब
खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि, राज्य में 139 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी जा चुकी है, उन्होंने यह भी कहा कि, बारदाना और भुगतान को लेकर कोई समस्या नहीं आई और कांग्रेस नेताओं का भी धान खरीदा गया, मंत्री ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि, कांग्रेस राज्य सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है.




