CG News: धान खरीदी 2025-26 का सीजन पूरा, महासमुंद और अंबिकापुर में सबसे अधिक उपार्जन
CG News: छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया आज समाप्त हो गई, पिछले लगभग दो महीनों से राज्य के सरकारी केंद्रों में किसानों ने अपनी उपज बेची, खरीदी के अंतिम दिन भी केंद्रों पर भारी भीड़ रही, और कई स्थानों पर टोकन सिस्टम के तहत धान खरीदी हुई, अब आगे की प्रक्रिया में धान का भंडारण और मिलिंग का काम किया जाएगा.
मंत्री रामविचार नेताम का बयान
कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, इस बार धान खरीदी काफी चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन सरकार ने केवल सही और वैध धान ही खरीदा, उन्होंने बताया कि, पिछले साल की तुलना में इस बार खरीदी करीब 10 लाख मीट्रिक टन कम रही, क्योंकि इस वर्ष अवैध धान की बड़ी मात्रा जब्त की गई,
मंत्री ने कहा कि, सरकार ने इस फैसले से बिचौलियों को कोई मौका नहीं दिया और पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ पूरी की गई.
महासमुंद में सबसे अधिक धान खरीदी
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में महासमुंद जिले में 182 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 1,48,418 किसानों से कुल 10,187 मीट्रिक टन धान खरीदा गया, इसमें मोटा धान 8,17,029 मीट्रिक टन, पतला 32.80 मीट्रिक टन और सरना 1,83,125 मीट्रिक टन शामिल हैं.
अंबिकापुर में किसानों को मिला लाभ
अंबिकापुर जिले में 51,715 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेचा, इस खरीदी से किसानों को प्रत्यक्ष भुगतान उनके बैंक खातों में किया गया, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई.
अन्य जिलों की स्थिति
इस साल अन्य जिलों में भी खरीदी पूरी हो चुकी है,
• बेमेतरा: 8,54,000 मीट्रिक टन
• बलौदाबाजार: 7,91,000 मीट्रिक टन
• बालोद: 7,89,000 मीट्रिक टन
• बिलासपुर: 6,75,000 मीट्रिक टन
भंडारण और मिलिंग का काम शुरू
अब खरीदी के बाद धान का भंडारण और मिलिंग का काम शुरू होगा, प्रशासन पूरी जानकारी तैयार कर रहा है और किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाएगा.




