CG News: सीएम साय ने अंबिकापुर में भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखी, बोले- आज का दिन ऐतिहासिक
CG News: अंबिकापुर में माता राजमोहनी देवी भवन के पीछे भाजपा कार्यालय के लिए 90 डिसमिल जमीन अलॉट की गई है, इसमें से 20 डिसमिल पर हाईटेक कार्यालय का निर्माण होगा, जबकि बाकी परिसर को पार्किंग और अन्य सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, नया कार्यालय भवन लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा.

शंखनाद और हनुमान चालीसा के बीच शिलान्यास
भूमिपूजन के दौरान पंडितों के शंखनाद और हनुमान चालीसा पाठ के बीच नए कार्यालय भवन की आधारशिला रखी गई, कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को यादगार बताया.
मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक दिन
सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है, उन्होंने बताया कि, भाजपा कार्यालय पहले छोटे भवन में संचालित होता था, जहां पार्किंग की सुविधा नहीं थी और जगह भी कम थी, नया भवन बन जाने से संगठन के आयोजनों के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी और बेहतर पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी.
धान खरीदी की समीक्षा
भूमिपूजन के दौरान सीएम साय ने धान खरीदी पर भी टिप्पणी की, उन्होंने कहा कि, खरीदी लगभग ढाई महीने चली और इसकी समीक्षा की जा रही है, जरूरत पड़ने पर आवश्यक रियायतें दी जाएंगी.
संगठन को मिलेगा मजबूती का केंद्र
नया हाईटेक कार्यालय भवन भाजपा संगठन के लिए मजबूती और सुव्यवस्थित संचालन का केंद्र बनेगा, यह भवन पार्टी के बैठकों, प्रशिक्षण और जनसंपर्क कार्यक्रमों के लिए सुविधाजनक स्थल प्रदान करेगा.



