CG News: राजिम कुंभ मेला 2026: 1–15 फरवरी तक रायपुर–राजिम मेमू स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालुओं को मिलेगी किफायती सुविधा
CG News: छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम में आगामी राजिम कुंभ मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भारतीय रेल ने विशेष प्रबंध किए हैं, रेलवे ने 1 फरवरी से 15 फरवरी तक रायपुर और राजिम के बीच दो विशेष मेमू स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है.
श्रद्धालुओं के लिए किफायती और तेज़ सफर
ये मेमू स्पेशल ट्रेनें श्रद्धालुओं के लिए सीधी, तेज़ और किफायती यात्रा का विकल्प होंगी, रेलवे का उद्देश्य मेले के दौरान यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराना है.

किन स्टेशनों पर होगा ठहराव?
ये ट्रेनें रायपुर और राजिम के बीच आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी, ताकि यात्रियों को आसानी हो,
• मंदिर हसौद
• सी.बी.डी (नया रायपुर)
• केंद्री
• अभनपुर
• मानिकचोरी
• राजिम

ट्रेन की समय-सारणी
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो अलग-अलग समय पर ट्रेनें चलेंगी,
1) रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू
• रायपुर से रवाना: सुबह 11:55 बजे
• राजिम पहुँचने का समय: दोपहर 13:20 बजे
• राजिम से वापसी: दोपहर 14:00 बजे
• रायपुर पहुँचने का समय: दोपहर 15:30 बजे
2) रायपुर–राजिम–रायपुर मेमू
• रायपुर से रवाना: दोपहर 14:30 बजे
• राजिम पहुँचने का समय: शाम 16:00 बजे
• राजिम से वापसी: रात 20:30 बजे
• रायपुर पहुँचने का समय: रात 22:00 बजे
अवसंरचना और सुविधाओं का विस्तार
रेलवे प्रशासन ने बताया है कि, छत्तीसगढ़ में रेल सेवाओं के उन्नयन और बड़े आयोजनों के दौरान यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा उपलब्ध कराने के लिए रेलवे पूरी तरह प्रतिबद्ध है, राजिम में यात्री सुविधाओं का विस्तार भी तेजी से जारी है, ताकि कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सेवा मिल सके.




