CG News: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त जारी, 15,595 करोड़ रूपए महिलाओं को वितरित
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला नारायणपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की 24वीं किस्त की राशि जारी की, इस अवसर पर 68,39,592 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 641.34 करोड़ रुपए सीधे डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर किए गए, मुख्यमंत्री ने कहा कि, महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नया आयाम मिला है.

योजना का उद्देश्य और लाभ
महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 को हुई थी, इसके अंतर्गत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, इससे महिलाएं अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा कर सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें.
![]()
वित्तीय पारदर्शिता और प्रभाव
योजना के शुभारंभ से अब तक 23 किस्तों के माध्यम से 14,954.42 करोड़ रुपए महिलाओं के बैंक खातों में वितरित किए जा चुके हैं, 24वीं किस्त के अंतरण के बाद कुल वितरित राशि बढ़कर 15,595.77 करोड़ रुपए हो जाएगी, यह महिला कल्याण और सशक्तिकरण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.
नारायणपुर जिले में वितरण
नारायणपुर जिले में महतारी हितग्राहियों की संख्या 27,272 है, इन महिलाओं के खातों में 2.72 करोड़ रुपए का अंतरण किया गया, इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप, उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन उपस्थित थे.
सरकारी प्रयासों की सफलता
महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को सुधारने में प्रभावी साबित हो रही है, यह योजना वित्तीय पारदर्शिता के साथ-साथ प्रदेश की लाखों महिलाओं को सीधे लाभ पहुंचा रही है.




