CG News: CM साय ने किया बालक आश्रम का निरीक्षण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण की दी मंजूरी
CG News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अबुझमाड़ क्षेत्र के ग्राम कुरुषनार स्थित बालक आश्रम पहुंचे और छात्रों से रूबरू होकर आश्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, छात्रों की मांग पर उन्होंने अतिरिक्त कक्ष निर्माण की स्वीकृति तुरंत प्रदान की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,

उन्होंने बच्चों से संवाद करते हुए कहा कि, वे मन लगाकर पढ़ाई करें और खेलों पर भी ध्यान दें, ताकि माता-पिता और देश का नाम गौरवमय बने, छात्र रामजी ने कहा कि, वे बड़े होकर शिक्षक बनना चाहते हैं, जिस पर मुख्यमंत्री ने उनकी प्रशंसा करते हुए मेहनत से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी,
छात्र आदित्य ने पूछा कि, मुख्यमंत्री को स्कूल जाना कैसा लगता था, इस पर उन्होंने बताया कि, उन्हें बचपन में पढ़ाई बहुत पसंद थी और बड़ा बनने के लिए शिक्षा आवश्यक है,
छात्रों ने अंतरिक्ष अभियान के मॉडल भी प्रदर्शित किए, जिनके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें वैज्ञानिक बनने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी.
उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण
मुख्यमंत्री साय ने कुरुषनार की शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया, उन्होंने स्टॉक की उपलब्धता, रखरखाव, साफ-सफाई, भंडारण क्षमता और रजिस्टर की जानकारी ली,
दुकान से जुड़े 12 गांवों आलवर, कंदाड़ी, कुरुषनार, कोडोली (विरान), गुमियाबेड़ा, जिवलापदर, अरसगढ़, डुटाखार, कंकाल, जामपारा, कावड़वार और नदीपारा के 408 राशन कार्ड धारकों को नियमित और गुणवत्तापूर्ण राशन मिल रहा है,
मुख्यमंत्री ने राशनकार्ड धारकों से आत्मीय बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना.
पोषण संबंधी पहल प्रतिबद्धता
इस निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि, राज्य सरकार बच्चों की शिक्षा, खेल-कूद और जनसंख्या कल्याण कार्यक्रमों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दे रही है, मुख्यमंत्री का यह दौरा शैक्षणिक, सामाजिक और पोषण संबंधी पहल के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है.




