CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में बस्तर में माओवादी मुक्त होने की सफलता का किया जिक्र
CG News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए बस्तर में माओवादी आतंकवाद से राहत मिलने की जानकारी दी, उन्होंने कहा कि, पूरे देश में माओवादी प्रभावित इलाकों में बदलाव देखने को मिल रहा है, बीजापुर के एक गांव में बस पहुंचने पर गांव वालों ने इसे त्योहार की तरह मनाया, युवा अब बस्तर ओलंपिक्स में उत्साह से भाग ले रहे हैं और हथियार डाल चुके लोग समाज की मुख्यधारा में वापस आ रहे हैं.

सरकार की नीतियाँ और कार्रवाई
राष्ट्रपति ने मोदी सरकार की प्राथमिकताओं का हवाला देते हुए कहा कि, सरकार की पॉलिसी के तहत सुरक्षा बलों ने माओवादी आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए, पहले देश के 126 जिले माओवादी प्रभावित थे, जिनमें असुरक्षा और डर का माहौल था, माओवादी विचारधारा ने कई पीढ़ियों के भविष्य को प्रभावित किया था.
अब तक 2 हजार माओवादियों का सरेंडर
राष्ट्रपति ने बताया कि, आज माओवादी आतंकवाद की चुनौती 126 जिलों से घटकर केवल 8 जिलों तक रह गई है, जिनमें से 3 जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, पिछले एक साल में लगभग 2,000 माओवादी सरेंडर कर चुके हैं, जिससे लाखों नागरिकों की ज़िंदगी में शांति लौट रही है.
समाज में समावेशन और भविष्य की उम्मीद
राष्ट्रपति ने कहा कि, सरकार उन लोगों के लिए समान और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित कर रही है, जिन्होंने हथियार डालकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया, उनका कहना था कि, वह दिन दूर नहीं जब माओवादी आतंकवाद पूरी तरह समाप्त होगा.




