CG News: वित्त मंत्री ओपी चौधरी और स्पीकर डॉ. रमन सिंह की मुलाकात, बजट सत्र की तैयारियों पर विशेष चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगा, इस सत्र में राज्य का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा और राज्य की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन चर्चा होगी, बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी, इसके बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और अन्य प्रमुख विषयों की बहस होगी, सत्र का यह दौर न केवल वित्तीय दिशा तय करेगा बल्कि भविष्य में राज्य के विकास और योजनाओं को भी मार्गदर्शन देगा.
मुख्यमंत्री और स्पीकर की बैठक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार सुबह स्पीकर हाउस में डॉ. रमन सिंह से मुलाकात की, बैठक में बजट सत्र की तैयारियों, कार्यक्रम व्यवस्था और प्रमुख एजेंडों पर करीब एक घंटे तक विस्तार से चर्चा हुई, जानकारी के मुताबिक, बैठक में यह भी तय किया गया कि, सत्र के दौरान सभी वित्तीय दस्तावेज़ समय पर प्रस्तुत किए जाएंगे, ताकि सदन में व्यवस्थित बहस और चर्चा हो सके.
बजट पेश करने की संभावित तिथि
जानकारी के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को विधानसभा में राज्य का बजट पेश किया जाएगा, बजट प्रस्तुत करने के बाद सदस्यों के सवाल-जवाब, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा और अन्य वित्तीय मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा.
अधिकारियों और नोटिफिकेशन
वर्तमान में विधानसभा सेक्रेटरी दिनेश शर्मा राज्य से बाहर हैं, उनके लौटने के बाद ही बजट सत्र की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी की जाएगी, इस नोटिफिकेशन में सत्र की कार्यसूची, बजट प्रस्तुतिकरण की तिथि और अन्य व्यवस्थाओं की पूरी जानकारी शामिल होगी.




