CG News: राज्य में गौ संवर्धन को बढ़ावा, मुख्यमंत्री साय ने गौमाता पर फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर किया लॉन्च
CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गौमाता पर बनी पहली फिल्म ‘गोदान’ का ट्रेलर लॉन्च किया, इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, गौमाता का संरक्षण और संवर्धन सरकार की प्राथमिकता है, उन्होंने घोषणा की कि, छत्तीसगढ़ में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री होगी.
गौ संवर्धन के लिए नई पहल
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि, गौशालाओं में गायों के चारे के लिए अनुदान राशि को 20 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये किया गया है, साथ ही गौशालाओं को 25 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी, राज्य में गोधामों की स्थापना भी हो रही है, जहां घुमंतू गौवंश की देखभाल की जा रही है.
फिल्म के माध्यम से जागरूकता
मुख्यमंत्री ने कहा कि, गौमाता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है, पंचगव्य का उपयोग हर अनुष्ठान से पहले किया जाता है, फिल्म ‘गोदान’ के माध्यम से गौमाता के महत्व और संरक्षण का संदेश व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाया जाएगा.
पोस्टर, गीत और गिफ्ट पैक का विमोचन
सीएम ने फिल्म का पोस्टर, गीत “गौमाता के प्राणों को बचा लो देशवासियों” और पंचगव्य उत्पाद गिफ्ट पैक का भी विमोचन किया, यह दो घंटे 9 मिनट लंबी फिल्म 6 फरवरी को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी, इस अवसर पर अजीत महापात्र, शांतनु शुक्ला, निर्माता एवं निर्देशक विनोद चौधरी, डॉ. आईपी सिंह, सुबोध राठी सहित अन्य गणमान्यजन और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे.



