CG News: मुख्यमंत्री साय से केंद्रीय कृषि मंत्री की सौजन्य मुलाकात, छत्तीसगढ़ के किसानों के मुद्दों पर हुई चर्चा
CG News: राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौजन्य मुलाकात की, मुख्यमंत्री साय ने कृषि मंत्री का बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया.
किसानों के सशक्तिकरण पर चर्चा
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने छत्तीसगढ़ के किसानों के सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, दोनों पक्षों ने कृषि क्षेत्र में नए अवसरों और नीतिगत सुधारों पर विचार साझा किए, यह बैठक छत्तीसगढ़ और केंद्रीय कृषि मंत्रालय के बीच सहयोग और किसानों की भलाई के लिए उठाए जाने वाले कदमों की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
उपस्थित वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री
मुलाकात के दौरान कृषि मंत्री रामविचार नेताम, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव राहुल भगत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्यजन भी उपस्थित रहे.




