CG News: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी तेज, 23.48 लाख किसानों को मिला सीधा लाभ
CG News: खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत छत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रक्रिया सुचारू, तेज़ और पारदर्शी ढंग से जारी है, अब तक प्रदेश के 23.48 लाख किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना धान बेच चुके हैं, डिजिटल और समयबद्ध व्यवस्था के कारण खरीदी केंद्रों पर किसानों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है.

29,597 करोड़ रुपये का सीधा भुगतान
धान खरीदी के एवज में किसानों को अब तक 29,597 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में एमएसपी के अनुरूप भेजी गई है, जिससे उन्हें उनकी उपज का पूरा और न्यायसंगत मूल्य मिल रहा है.
48 घंटे में राशि भुगतान
सरकार की भुगतान प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि, धान विक्रय के 48 घंटे के भीतर राशि सीधे खाते में जमा की जा रही है, इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है.

आने वाले दिनों में बढ़ेगी खरीदी
प्रशासन के अनुसार आगामी तीन दिनों में करीब 1.5 लाख और किसान धान विक्रय के लिए केंद्रों पर पहुंचेंगे, इसके लिए सभी खरीदी केंद्रों पर तौल, परिवहन और भुगतान की पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई हैं.
टोकन व्यवस्था से बेहतर प्रबंधन
इस दौरान 70 हजार से अधिक नए टोकन जारी होने की संभावना है, फिलहाल प्रतिदिन औसतन 22 हजार टोकन जारी किए जा रहे हैं, जिससे भीड़ प्रबंधन और समय की बचत सुनिश्चित हो रही है, प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 3 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो रही है, गुणवत्ता परीक्षण, तौल और भंडारण पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे.
किसान-केंद्रित और तकनीक आधारित मॉडल
कुल मिलाकर धान खरीदी अभियान एक किसान-केंद्रित, पारदर्शी और तकनीक-आधारित मॉडल के रूप में उभरकर सामने आया है, जो प्रदेश की कृषि अर्थव्यवस्था को नई गति देने में अहम भूमिका निभा रहा है.




