CG News: India-EU Trade Deal ऐतिहासिक उपलब्धि, भारत को वैश्विक आर्थिक शक्ति बनाएगा: सीएम विष्णुदेव साय
CG News: भारत के आर्थिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी और मजबूत नेतृत्व में संपन्न हुई India-EU Trade Deal (Mother of All Deals) भारत को वैश्विक मंच पर एक नई ऊंचाई तक ले जाने वाली सिद्ध होगी.

ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की मजबूत भूमिका
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, यह समझौता भारत को वैश्विक सप्लाई चेन का भरोसेमंद और प्रभावशाली केंद्र बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है, इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की आर्थिक विश्वसनीयता और सुदृढ़ होगी.

युवाओं के लिए अवसरों के नए द्वार
मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह डील केवल व्यापारिक समझौता नहीं है, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों को साकार करने का माध्यम बनेगी, इससे रोजगार, निवेश, तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलेंगी.
विकसित भारत के संकल्प को मजबूती
उन्होंने कहा कि, IndiaEUTradeDeal विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूत आधार प्रदान करेगी, यह समझौता आत्मनिर्भर भारत को वैश्विक सहयोग से जोड़ते हुए देश को दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और समृद्धि की ओर अग्रसर करेगा.
राष्ट्रीय सामर्थ्य और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, यह समझौता भारत की सामूहिक शक्ति, नीति-निर्माण क्षमता और वैश्विक नेतृत्व का प्रतीक है, जो आने वाले वर्षों में भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा.




