CG News: पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौहार्दपूर्ण मुलाकात
CG News: राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व राज्यपाल रमेश बैस ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की, यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की.
सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम का आमंत्रण
रमेश बैस ने मुख्यमंत्री को 01 फरवरी को रायपुर में आयोजित होने वाले विश्व धर्म चेतना मंच एवं सिद्धगुरुवर सिद्धेश्वर ब्रह्मर्षि गुरुदेव के सान्निध्य में होने वाले सिद्धि शक्ति महाआशीर्वाद कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया, मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए रमेश बैस का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता की कामना की.
मुलाकात में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति
इस अवसर पर मोहित कुमार सरावगी, सरिता सरावगी, मारुति शर्मा, रमेश सिंघानिया और सूर्य प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे, मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल के बीच यह सौहार्दपूर्ण मुलाकात समाज में धार्मिक चेतना, सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने वाली मानी जा रही है, आगामी कार्यक्रम के माध्यम से समाज में धार्मिक सद्भाव, एकता और आध्यात्मिक चेतना को और अधिक मजबूत करने का संदेश मिलेगा.




