Jashpur News: मुख्यमंत्री साय बगिया में बच्चों से मिले, जाना हालचाल और बढ़ाया हौसला
Jashpur News: दो दिवसीय जशपुर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में एक ऐसा आत्मीय पल साझा किया, जिसने हर किसी का दिल छू लिया, शाम करीब पांच बजे जैसे ही मुख्यमंत्री बगिया हेलिपैड पर उतरे, उनकी नजर सामने खेल रहे बालक आश्रम बगिया के बच्चों पर पड़ी और वे बिना किसी औपचारिकता के सीधे बच्चों के बीच पहुंच गए.
मुख्यमंत्री को देखकर खिल उठे बच्चे
अचानक मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे, मासूम चेहरे, खिलखिलाती मुस्कान और उत्साह से भरे बच्चों ने मुख्यमंत्री को चारों ओर से घेर लिया, मुख्यमंत्री भी बच्चों से घुल-मिल गए और उनसे सहज बातचीत करने लगे, जिससे माहौल बेहद खुशनुमा हो गया.

CM साय ने की बच्चों से बात
हेलिपैड के समीप स्थित बालक आश्रम बगिया में पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, इनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं, मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई, विद्यालय की व्यवस्था और रोजमर्रा की गतिविधियों को लेकर आत्मीय संवाद किया.
भोजन और व्यवस्था को लेकर की बातचीत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों से आश्रम में उपलब्ध शिक्षकों की संख्या और भोजन की गुणवत्ता के बारे में पूछा, बच्चों ने मुस्कुराते हुए बताया कि, उन्हें चावल, दाल, आलू, मटर सहित स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन मिलता है, मुख्यमंत्री ने आश्रम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया.
मन लगाकर पढ़ाई करने की दी प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने बच्चों को अनुशासन में रहने, अच्छे संस्कार अपनाने और मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी, उन्होंने कहा कि, शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने की सबसे मजबूत नींव है और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है.
मकर संक्रांति की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री साय ने बच्चों को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, उन्होंने कहा कि, बच्चे ही देश और प्रदेश का भविष्य हैं और उनके सपनों को पूरा करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
छोटी मुलाकात, बड़ी प्रेरणा
बालक आश्रम बगिया में मुख्यमंत्री की यह सहज और स्नेहपूर्ण मुलाकात बच्चों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन गई, मुख्यमंत्री का यह मानवीय व्यवहार न सिर्फ बच्चों बल्कि वहां मौजूद सभी लोगों के दिलों में एक गहरी और यादगार छाप छोड़ गया.




