Jashpur News: जशपुर को मिली बड़ी विकास सौगात, सड़क निर्माण को CM साय की हरी झंडी
Jashpur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र को एक बड़ी विकास सौगात दी है, मुख्यमंत्री ने गड़ेरटोली से जमुंडा–कटंगखार तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है, इस निर्णय से क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है.
4.62 करोड़ की लागत से बनेगी नई सड़क
इस महत्वपूर्ण सड़क परियोजना पर लगभग 4 करोड़ 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे, प्रस्तावित सड़क की कुल लंबाई करीब 5 किलोमीटर होगी, सड़क निर्माण पूरा होने के बाद यह मार्ग क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाएगा.

वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
गड़ेरटोली, जमुंडा और कटंगखार सहित आसपास के गांवों के निवासी लंबे समय से इस सड़क की मांग कर रहे थे, कच्चे और जर्जर रास्तों के कारण खासकर बारिश के मौसम में लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती थी, अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने से वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है.
आवागमन होगा आसान और सुरक्षित
नई सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी, गांवों से तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचना आसान होगा, आपातकालीन स्थितियों में एंबुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं की पहुंच भी अब तेज और सुरक्षित हो सकेगी.
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/EUR8o1cM-New-Project.webp)
शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती
सड़क बनने से छात्रों को स्कूल और कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी, अब ग्रामीणों को इलाज के लिए खराब रास्तों से गुजरने की मजबूरी नहीं रहेगी, जिससे समय और संसाधनों दोनों की बचत होगी.
कृषि और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा
इस सड़क के बनने से क्षेत्र के किसानों को भी बड़ा फायदा होगा, कृषि उत्पादों को मंडियों तक पहुंचाना आसान होगा, जिससे किसानों की आय बढ़ने की संभावना है, इसके साथ ही स्थानीय व्यापार और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी.
क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार
गड़ेरटोली–जमुंडा–कटंगखार मार्ग के निर्माण से कांसाबेल तहसील क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा, बेहतर सड़क संपर्क से गांवों का जुड़ाव मुख्य मार्गों से मजबूत होगा, जिससे रोजगार, निवेश और अन्य विकास के अवसर पैदा होंगे.
मुख्यमंत्री साय की विकास प्राथमिकता
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लगातार ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दे रहे हैं, यह सड़क परियोजना उनकी उसी विकास नीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है.
जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य
प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है, स्थानीय ग्रामीणों को उम्मीद है कि, यह सड़क उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगी और क्षेत्र के विकास की नई इबारत लिखेगी.




