CG News: छत्तीसगढ़ में अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सीएम साय ने महंगाई भत्ता 58% करने की घोषणा की
CG News: राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के अष्टम प्रदेश अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक घोषणा करते हुए कहा कि, अब राज्य के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) मिलेगा, इससे पहले यह भत्ता 55 प्रतिशत था, इस निर्णय से राज्य के लाखों कर्मचारियों और अधिकारियों के मासिक वेतन में सीधा फायदा होने की उम्मीद है.

कर्मचारियों में खुशी की लहर
मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों में उत्साह और संतोष की लहर दौड़ गई, इस वृद्धि से कर्मचारियों की मासिक आय में औसतन 3 प्रतिशत का अतिरिक्त लाभ होगा, कर्मचारियों का कहना है कि, यह कदम सरकार की कर्मचारी हितैषी नीतियों को दर्शाता है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएगा.

सरकारी कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक कदम
राज्य सरकार ने हमेशा कर्मचारियों के सुविधा और अधिकारों को प्राथमिकता दी है, मुख्यमंत्री साय ने अधिवेशन में यह स्पष्ट किया कि, कर्मचारियों की मेहनत और सेवा भाव को सम्मान देने के लिए यह निर्णय लिया गया है, इससे न केवल कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, बल्कि उनके कार्य में भी उत्साह और लगन बढ़ेगी.

अधिवेशन में चर्चा और घोषणाएँ
अष्टम प्रदेश अधिवेशन में सरकार की कई नीतियों और कर्मचारियों के भत्तों पर चर्चा की गई, मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि, राज्य प्रशासन का उद्देश्य कर्मचारी संतुष्टि और बेहतर सरकारी सेवा सुनिश्चित करना है, महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ उन्हें वित्तीय सुरक्षा और जीवन की उच्च गुणवत्ता प्रदान करेगा.
कर्मचारी संघ की प्रतिक्रिया
राज्य कर्मचारी संघ के नेताओं ने मुख्यमंत्री साय के इस निर्णय की सराहना की और इसे कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक राहत बताया, उनका कहना है कि, यह कदम न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि कर्मचारियों में सरकारी सेवा के प्रति लगाव और प्रेरणा भी बढ़ाएगा.
सरकार का कर्मचारी हितैषी दृष्टिकोण
मुख्यमंत्री साय ने अधिवेशन में यह भी कहा कि, राज्य सरकार का दृष्टिकोण हमेशा कर्मचारी-केंद्रित और जनकल्याणकारी रहा है, महंगाई भत्ते में वृद्धि से कर्मचारियों को जीवन यापन में सुधार, परिवार की जरूरतों की पूर्ति और आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित होगी.



