CG News: कंवर समाज का 75वां वार्षिक सम्मेलन, मुख्यमंत्री साय होंगे मुख्य अतिथि
CG News: अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति के केंद्रीय कार्यालय पमशाला में 14 जनवरी से तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन आयोजित होगा, समाज के नेतृत्व में भरत साय और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण दिया.
![]()
मुख्यमंत्री साय की सहमति
मुख्यमंत्री साय ने समाज के आग्रह को स्वीकार करते हुए 15 जनवरी दोपहर 1 बजे सम्मेलन में शामिल होने की सहमति प्रदान की, इस अवसर पर वे समाज के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं.
75 साल का गौरवशाली इतिहास
पमशाला स्थित केंद्रीय कार्यालय में यह वार्षिक सम्मेलन वर्ष 1951 से आयोजित किया जा रहा है, इस वर्ष कंवर समाज अपने गठन का 75वां वर्ष (अमृत महोत्सव) मना रहा है, तीन दिवसीय महासम्मेलन में समाज के सदस्य अपने सांस्कृतिक, सामाजिक और विकास संबंधी पहलुओं पर चर्चा करेंगे.
सम्मेलन की विशेषताएँ
सम्मेलन के दौरान समाज के नेतृत्व में विविध सत्र और कार्यक्रम आयोजित होंगे, मुख्यमंत्री के शिरकत करने से इस महोत्सव की गरिमा और बढ़ जाएगी और आदिवासी समाज के हितों के लिए कई नए उपायों की घोषणा की संभावना है.



