CG News: बालोद में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी की व्यवस्थाओं पर डॉ. केके खंडेलवाल ने की प्रशंसा
CG News: भारत स्काउट एंड गाइड के मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर डॉ. के.के. खंडेलवाल ने बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी में की गई व्यवस्थाओं की खुले दिल से प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ ने बेहद कम समय में उत्कृष्ट व्यवस्थाएं कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है.

पहली बार रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन
डॉ. खंडेलवाल ने गर्व के साथ कहा कि, भारत का पहला रोवर एंड रेंजर जंबूरी छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित किया जा रहा है, उन्होंने इसे केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि युवा शक्ति को एकजुट करने वाला राष्ट्रीय कार्यक्रम बताया.

व्यवस्थाओं का किया गया प्रत्यक्ष निरीक्षण
मुख्य राष्ट्रीय कमिश्नर ने जंबूरी स्थल पर एडवेंचर गतिविधियों, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता, शौचालयों और प्रतिभागियों के आवास की स्वयं समीक्षा की, उन्होंने कहा कि, हर स्तर पर अनुशासन, सुरक्षा और उत्कृष्ट प्रबंधन स्पष्ट रूप से दिखाई देता है.

छत्तीसगढ़ स्काउट-गाइड को दिया श्रेय
डॉ. खंडेलवाल ने छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट एंड गाइड की टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और अभिनंदन दिया, उन्होंने कहा कि, इस तरह का समर्पण और सेवा भावना सच्चे स्काउट्स की पहचान है.
ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह की सराहना
डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि, जंबूरी का उद्घाटन समारोह अत्यंत भव्य और ऐतिहासिक रहा, कार्यक्रम का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमन डेका द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने उद्बोधन में व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए स्काउट एंड गाइड की सेवा भावना की प्रशंसा की.
एक महीने में पूरा किया गया ऐतिहासिक कार्य
उन्होंने कहा कि, जिस कार्य को पूरा करने में सामान्यतः दो वर्षों का समय लगता है, उसे छत्तीसगढ़ ने मात्र एक महीने में सफलतापूर्वक कर दिखाया है, यह समर्पण, अनुशासन और सेवा भावना भारत स्काउट एंड गाइड की मजबूत परंपरा को दर्शाता है, डॉ. खंडेलवाल ने कहा कि, यह राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी देशभर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और स्काउट एंड गाइड आंदोलन को नई ऊर्जा प्रदान करेगा.




