CG News: कबीरधाम जिले को विकास कार्यों की सौगात, डिप्टी CM ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन
CG News: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में ₹19 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, इन कार्यों से क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा.
![]()
पंडरिया और पांडातराई में होंगे निर्माण कार्य
इस विकास पैकेज के तहत नगर पालिका पंडरिया और नगर पंचायत पांडातराई में अलग-अलग निर्माण कार्य किए जाएंगे, इन परियोजनाओं का उद्देश्य सड़कों, भवनों और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना है.
कार्यक्रम में विधायक रहीं मौजूद
9 जनवरी को आयोजित इस कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं, उन्होंने क्षेत्र की विकास संबंधी आवश्यकताओं को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा.
नगर निकायों को मिली अतिरिक्त आर्थिक सौगात
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विधायक भावना बोहरा की अनुशंसा पर
• नगर पालिका पंडरिया के लिए ₹2 करोड़,
• नगर पंचायत पांडातराई और इंदौरी के विकास हेतु ₹1-1 करोड़
की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की.
अन्य मांगों को पूरा करने का भरोसा
डिप्टी सीएम साव ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि, सरकार विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देगी.




