CG News: दुधली, बालोद में 9 से 13 जनवरी तक राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी, स्थगन की खबरें निराधार
CG News: छत्तीसगढ़ भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के तत्वावधान में राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का आयोजन 9 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद में किया जा रहा है, यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है कि, राज्य को पहली बार इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है.

देशभर से जुटेंगे हजारों रोवर-रेंजर
इस जंबूरी में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 12 हजार से 15 हजार रोवर-रेंजरों के शामिल होने की संभावना है, आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं और प्रतिभागियों के स्वागत के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.
स्थगन की खबरें पूरी तरह भ्रामक
सोशल मीडिया और कुछ समाचार माध्यमों में जंबूरी के स्थगन को लेकर जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं, वे पूरी तरह असत्य और भ्रामक हैं, स्पष्ट किया जाता है कि, राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी अपने निर्धारित कार्यक्रम और तिथियों के अनुसार ही आयोजित की जाएगी.
तय कार्यक्रम के अनुसार होगा आयोजन
आयोजक संस्था ने दोहराया है कि, आयोजन में किसी भी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है, सभी गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होंगी, जंबूरी से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से साझा की जाएगी, यह प्रेस वार्ता कल दोपहर 1:00 बजे जंबूरी आयोजन स्थल, दुधली, जिला बालोद में आयोजित की जाएगी.



