CG News: CM साय से बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला की भेंट, संगठनात्मक गतिविधियों पर हुई चर्चा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बिलासपुर संभाग के सहप्रभारी अभिषेक शुक्ला ने उनके निवास कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान बिलासपुर संभाग अंतर्गत संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री से मिला मार्गदर्शन
अभिषेक शुक्ला ने बताया कि, मुख्यमंत्री से प्राप्त मार्गदर्शन संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायक सिद्ध होगा, उन्होंने कहा कि, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है.
बिलासपुर संभाग का राजनीतिक महत्व
उन्होंने बताया कि, बिलासपुर संभाग प्रदेश का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक क्षेत्र है, जिसमें 9 जिले और 25 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं, ऐसे में संगठनात्मक मजबूती और समन्वय की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है.
बूथ स्तर पर मजबूती का आह्वान
अभिषेक शुक्ला ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएं, उन्होंने कहा, अपना बूथ सबसे मजबूत बनाना ही संगठन की सशक्त नींव है.




